फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेल प्रतियोगिताओं पटेल और आजाद सदन रहे विजेता

विज्ञापन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी ​शिक्षकों के साथ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन

विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र पाराशर, प्रबंधक सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ. सुधीर गुप्ता, राजेश गर्ग और सौरभ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य रविंद्र पाराशर ने बताया कि विद्यालय के चार सदनों आजाद, भगत, पटेल और बोस के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में पटेल सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालकों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी कड़े मुकाबले हुए। फाइनल में आजाद सदन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब जीता। खेल शिक्षक यश चौधरी, ऋचा गौर और ऋषभ यादव के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रविंद्र पाराशर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। खेल निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ाते हैं।
मेजर ध्यानचंद का जीवन परिश्रम और समर्पण का उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर खेल भावना और उत्साह से गूंज उठा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें