फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गर्मी बढ़ते ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़, सिरदर्द और बेचैनी के मामले बढ़े

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
गाजियाबाद। भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से अस्पताल में सिरदर्द, थकान, चक्कर, उल्टी और बेचैनी जैसी शिकायतों के साथ आने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन करीब 1800 से 2000 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग गर्मी से प्रभावित हैं। डॉक्टर इलाज के साथ ही गर्मी से बचने की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल में सोमवार को 18 मरीजों को उल्टी-दस्त, थकान और गर्मी से बीमार होने पर भर्ती किया गया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संतराम वर्मा ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर के समय धूप की तीव्रता बदन झुलसा रही है। ऐसे में सिरदर्द, चक्कर आना, थकावट महसूस होना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा, गर्मी के कारण शरीर का जलस्तर तेजी से गिरता है, जिससे शरीर में नमक और मिनरल की कमी हो जाती है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव, चक्कर आना और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


खानपान में बरतें सावधानी
गर्मी में खाने-पीने में लापरवाही बीमारी को न्योता दे सकती है। बाहर के खुले खाद्य पदार्थ, बासी खाना और कटे फलों से परहेज करना चाहिए। आइसक्रीम, शीतल पेय और अत्यधिक ठंडे पानी से भी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे गले में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

मरीजों की भीड़ से स्टाफ सतर्क
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि ओपीडी में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ उचित परामर्श दिया जा रहा है, ताकि गंभीर स्थितियों से बचा जा सके।
विज्ञापन


गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए इनसे बचें

सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें।

भारी, तली-भुनी और मसालेदार चीजों से परहेज करें।
बासी चीजें व कटे फल खाने से बचें

इन्हें आजमाएं
घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछा जरूर इस्तेमाल करें।

अधिक से अधिक पानी पिएं, साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें।
हल्का, सुपाच्य और मौसमी फल-सब्जियों से भरपूर भोजन लें।

सुबह-शाम स्नान करें, रंगीन कपड़े पहनने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें