फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डंपिंग ग्रांउड के विरोध में भाकियू ने घेरी कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी के पास ढबारसी में नगर निगम के प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर डीएम को ज्ञापन सौंपा और डंपिंग ग्राउंड बंद कराने की मांग की। डीएम ने मंगलवार को किसानों की वार्ता नगर निगम के अधिकारियों के साथ कराने का आश्वासन देकर उनको समझाया।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि नगर निगम ने अधिकारियों ने बिना भौतिक सत्यापन के डंपिंग ग्राउंड को ढबारसी में बनाने की अनुमति दे दी। जिसपर ग्रामीणों को आपत्ति है। विरोध के बावजूद कंपनी अपना काम बंद करने को तैयार नहीं है। किसानों ने घंटों तक हंगामा किया। डीएम दीपक मीणा ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्या बताई। डीएम ने आश्वासन दिया कि नगर निगम की टीम को कलेक्ट्रेट में बुलाया जाएगा और उनकी वार्ता अधिकारियों कराई जाएगी। किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर साफ कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे। इस मौके पर रामकुमार चौधरी, जयकुमार मलिक, पप्पी नेहरा, पवन कुमार लालाराम, रविंद्र सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
राकेश टिकैत पर टिप्पणी करने वाले पर मुकदमे की मांग
आगरा के अमित चौधरी द्वारा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का सर कलम करने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर भाकियू नेताओं ने कविनगर थाना प्रभारी याेेगेंद्र मलिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। याेगेंद्र मलिक ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। भाकियू नेताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जर्जर सड़क बनवाने की मांग

भाकियू नेताओं ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़के जर्जर हैं। दो सड़कों की हालत ज्यादा बदतर है। जिससे ग्रामीण जनता को परेशानी होती है। अभियंता ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें