फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लू से बचाव के लिए 22 मई तक सावधानी बरतने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन व मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि जिले में फिलहाल लू के अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। सीएमओ डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि लू की स्थिति तब बनती है, जब तापमान सामान्य से काफी अधिक हो और गर्म हवाएं लगातार चलें।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते तापमान के कारण ‘अर्बन हीट आइलैंड’ जैसी स्थिति बन रही है। इससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ रहा है। अधिक तापमान और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी, कमजोरी, चक्कर आना और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में जान का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवतियों, बीमार व्यक्तियों, मजदूरों और निराश्रित लोगों को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा है। लोगों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकने और हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

पानी और घरेलू पेय पदार्थों का सेवन बढ़ाएं

प्राधिकरण ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की है। ओआरएस घोल, नारियल पानी, लस्सी, छाछ, नींबू पानी और आम का पना जैसे पेय पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई है। यात्रा के दौरान अपने साथ पानी रखने के लिए भी कहा गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि कमजोरी, चक्कर या अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दे और शटर का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा लोगों को भीषण गर्मी में अधिक मेहनत वाले काम करने से बचने, बासी भोजन और अत्यधिक प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने की सलाह दी गई है। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों से भी दूरी बनाने को कहा गया है, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें