फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार-लखनऊ के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Tue, 14 Mar 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन की छत पर बैठकर की यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे ने दिल्ली-लखनऊ रूट पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें आनंद विहार-लखनऊ के बीच चलेंगी। इसके साथ ही कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


आनंद विहार से लखनऊ के लिए ट्रेन संख्या 4212 15 मार्च को  रात के 8:30  बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो वातानुकूलित प्रथम श्रेणी वाले कोच, पांच वातानुकूलित 2 टीयर, दो वातानुकूलित 3 टीयर, दो द्वितीय श्रेणी सह सामानयान वाली कोच लगी होंगी।

मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद और मुरादाबाद स्टेशन पर ठहरेगी। लखनऊ के लिए एक अन्य ट्रेन (04210) बृहस्पतिवार को चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से ही रात 8:30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में 4 स्लीपर क्लास व 7 अनारक्षित कोच होंगी।
विज्ञापन


लखनऊ से आनंद विहार के लिए ट्रेन संख्या  04209 बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ से देर रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। रेलवे ने नई दिल्ली-रांची  गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में 16 मार्च से एसी थ्री अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा अमृतसर-डिब्रूगढ़ ट्रेन में 17 मार्च से स्लीपर क्लास कोच जुड़ेेगा। नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में भी स्लीपर क्लास का कोच जुड़ जाएगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जलियांवाला बाग ट्रेन, कामायणी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में भी अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें