फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ‘सुपर मॉम’ प्रतियोगिता आज

Sat, 16 Jul 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अमर उजाला सुपर माॉम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद।  अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘सुपर मॉम’ प्रतियोगिता शनिवार को दोपहर 2 बजे से वोल्गा पैलेस में आयोजित होगी। ‘अमर उजाला’ और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज की तरफ से गाजियाबाद की सभी मॉम को यह मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में मां के रूप में आपकी दक्षता को परखा जाएगा। ‘सुपर मॉम’ जो खाना बनाने में दक्ष हों, जिंदगी के मुश्किल सवालों को चुटकियों में सुलझाने वाली हों और दिमाग से तेज हो।

एक मां जो हर हुनर में माहिर हो, वही अमर उजाला सुपर मॉम बनेंगी। कार्यक्रम में कुकिंक टिप्स देने के लिए मशहूर शेफ अमोल सांभरकर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा महिलाओं के हेल्थ पर चर्चा भी की जाएगी।
विज्ञापन


महिलाओं के स्वास्थ्य पर होगा एक सेशन
इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य पर पर भी कुछ देर चर्चा होगी। इसमें महिलाओं के सेक्सुअल हेल्थ, साफ-सफाई सहित परिवार नियोजन के उपायों के बारे में बताएंगी संतोष मेडिकल की वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अल्पना अग्रवाल। डॉ. अल्पना अग्रवाल प्रतियोगिता में जज के तौर पर भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ‘सुपर मॉम’ के मुख्य स्पॉन्सर हैं कैच साल्ट एंड स्पाइसेज। अन्य स्पॉन्सर है गोवर्धन घी, पारले, बेकस्मिथ और सहेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें