साहिबाबाद। एसी बस पकड़ने के लिए अब यात्रियों को आनंद विहार आईएसबीटी (इंटरस्टेट बस टर्मिनल) नहीं जाना होगा। यूपीएसआरटीसी ने शुक्रवार से 48 एसी बसों का संचालन कौशांबी डिपो से शुरू कर दिया है। यात्रियों को टिकट लेने के लिए दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त काउंटर भी खोल दिया गया है।
आनंद विहार आईएसबीटी से काफी संख्या में एसी बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज ने इन बसों का संचालन शुक्रवार से कौशांबी डिपो से शुरू कर दिया है।
अब 48 एसी बसें, जिनमें 20 जनरथ, 18 शताब्दी, 10 वोल्वो और 6 मल्टी एक्सल बसें कौशांबी से चलेंगी। कौशांबी डिपो के एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि आनंद विहार से चलने वाली बसों का संचालन अब कौशांबी से शुरू करा दिया गया है। सोमवार को 48 एसी बसों का संचालन कौशांबी डिपो से शुरू किया गया।