फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, बेटी-बहू से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक परिवार पर घर में घुसकर हमला किया गया है। आरोपियों पर परिवार के साथ मारपीट करने और बेटी व बहू से छेड़खानी का आरोप है। पीड़ित ने दो नामजद सहित सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।



बीते 13 सितंबर की शाम करीब आठ बजे सलीम और सचिन डागर अपने पांच अन्य साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। वे जबरन घर में घुस गए। विरोध करने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मारपीट शुरू कर दी। उस समय घर में पीड़ित, उनकी बेटी, बहू, दोनों बेटे और पत्नी मौजूद थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान बहू और बेटी से भी बदसलूकी की गई। सलीम और उसके साथियों ने लोहे और स्टील की छड़ों से परिवार पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार की बेटी ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना देने का प्रयास किया। पुलिस को खबर लगने की भनक लगते ही आरोपी भागने लगे। बाहर मौजूद पड़ोसी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, जिस पर आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। इस मारपीट में पड़ोसी का हाथ टूट गया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें