फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होमवर्क पूरा नहीं होने पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के एक निजी स्कूल में होमवर्क पूरा नहीं होने पर कक्षा आठ के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र की मां ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेगमाबाद निवासी मनीषा शर्मा के अनुसार, उनका बेटा अभिनव नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। शनिवार को वह स्कूल गया था। आरोप है कि होमवर्क पूरा नहीं होने पर शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। घर पहुंचने पर छात्र ने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें