फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान निर्माण के नाम पर 12.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के नाम पर करीब 12 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मानवेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने आरवी इंफ्रा सॉल्यूशंस के प्रतिनिधि अनिकेत वर्मा और आर्किटेक्ट मिहिर वत्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सुपरटेक लिविंग स्टोन सोसायटी में रहने वाले मानवेंद्र सिंह के मुताबिक उन्होंने अपने आवासीय भवन के निर्माण के लिए अनिकेत वर्मा के साथ एक लिखित अनुबंध किया था। अनुबंध के अनुसार, मकान की कुल लागत 48 लाख रुपये तय की गई थी और इसे अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना था। अनिकेत वर्मा और आर्किटेक्ट मिहिर वत्स ने समय पर उच्च गुणवत्ता वाला काम पूरा करने का आश्वासन दिया था। अक्तूबर 2025 में शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन धीरे-धीरे इसकी गति धीमी होती गई। अनिकेत वर्मा ने होली से पहले अतिरिक्त धनराशि की मांग की और लिखित आश्वासन दिया कि होली तक पहला तल पूरा हो जाएगा। भुगतान के बावजूद, उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया और निर्माण कार्य पूरी तरह बंद कर दिया। बाद में अनिकेत वर्मा ने दुर्घटना का बहाना बनाया। इसके बाद उनके मुनीम अक्की राय ने शिकायतकर्ता को बताया कि काम पूरा नहीं होगा। कई प्रयासों के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ और अनिकेत वर्मा ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि न काम करेंगे न पैसे वापस देंगे। पीड़ित के मुताबिक अनिकेत वर्मा ने झूठे आश्वासन देकर विश्वास में लिया और धनराशि प्राप्त की। उन्होंने जानबूझकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया और न तो काम पूरा करने की इच्छा दिखाई न ही पैसे लौटाने की। शिकायतकर्ता की लगभग 12 लाख 85 हजार रुपये की मेहनत की कमाई इस परियोजना में फंसी हुई है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें