फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरी कॉलोनी विवाद में अब युवक की हुई मौत, मौसेरी बहन की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के दो नंबर इंदिरापुरी कॉलोनी में लघुशंका करने के बाद हुई मारपीट में घायल हुए चालक अमित की चार दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौसेरे भाई के साथ मारपीट का विरोध करने पहुंची उनकी बहन पूजा की भी गोली मारकर बीते शनिवार को आरोपियों ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और एक आरोपी अभी भी भागा हुआ है। दोहरे हत्याकांड के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, 14 नवंबर की रात अनिल पांचाल के घर के सामने लघुशंका करने को लेकर चालक अमित पक्ष से विवाद हुआ और आरोपियों ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना के बाद अमित की मौसेरी बहन पूजा और अन्य परिजन भी इसका विरोध करने आरोपियों के घर पहुंचे थे। आरोप है कि अनिल पांचाल ने वहां पर पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उधर, पिटाई से घायल अमित को पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटीलेटर पर रखा गया था। पूजा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ था। हालांकि इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नामजद आरोपी अभी भागा हुआ है। उधर, मंगलवार रात को अस्पताल में इलाज के दौरान अंमित ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से अमित का पूरा परिवार टूट गया है। चूंकि 14 नवंबर को बहन पूजा की हत्या और अब अमित की मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया।उधर, एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित की मौत के कारण का पता चलेगा। छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हत्या के मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई थी और घटना की जांच चल रही है।

अमित की मौत के बाद घर पर किया गया पुलिस बल तैनात
जब पुलिस को अमित की मौत की सूचना मिली तो अधिकारियों ने उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया कि कहीं उग्र परिजन की ओर से हंगामा शुरू न कर दिया जाए। इसके लिए पुलिस अधिकारी पहले ही उनके घर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुट गए। हालांकि बीते शनिवार को हुई घटना के दौरान पीड़ित परिजन ने आरोपी अनिल पांचाल के घर में तोड़फोड़ कर दी थी। इसी आशंका को लेकर पुलिस ने तत्परता बरती।
विज्ञापन


वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे अमित
चालक अमित (36) परिवार में अकेले कमाने वाले थे और उनके पीछे पत्नी अंजू, बच्चे आरव (11 माह) और एंजेल (3) है। करीब 5 साल पहले शादी हुई थी। अमित, पूजा का मौसेरा भाई था। इस घटना में पूजा के भाई अमन को भी सिर में चोट आई थी। हालांकि उपचार के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अमित की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें