फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में जुल्म की इंतेहा: घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर पिटाई, एक साल से मालकिन ढा रही थी सितम; ऐसे बची जान

Tue, 26 Mar 2024 02:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी के साथ साथ मारपीट और प्रताड़ित करने के मामले में इंदिरापुरम थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसुंधरा के सेक्टर 9 के जनसत्ता अपार्टमेंट में एक साल से घरेलू सहायिका को बंधक बनाकर पीटने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। दिल्ली की एक संस्था ने नाबालिग को मुक्त कराकर फ्लैट मालकिन पर मुकदमा कराया है। इंदिरापुरम पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अरशद मेहंदी ने शिकायत दी कि सोमवार को अपार्टमेंट के एक फ्लैट में 17 साल की घरेलू सहायिका को एक साल से बंधक बनाने की सूचना मिली थी। टीम  मौके पर पहुंची तो वहां पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की 17 साल की नाबालिग मिली। वह काफी डरी हुई थी। 

नाबालिग का कहना था कि फ्लैट मालकिन उससे सुबह 6:00 से रात 2:00 बजे तक जबरन बर्तन और कपड़े धोने के अलावा अन्य काम कराती थी। बात-बात पर उसे डंडे, चप्पल से बेरहमी से पीटा जाता था। इससे उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं जबकि दोनों हाथ सूज गए हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, रविवार रात में भी नाबालिग की बुरी तरह पिटाई की गई। इसके बाद वह किसी तरह फ्लैट से बाहर निकाल कर सीढ़ियों के नीचे छप गई। जिस समय टीम वहां पहुंची, नाबालिग सीढ़ियों के नीचे छिपी थी।

फ्लैट से बाहर नहीं निकलने देने का आरोप
नाबालिग का आरोप है कि फ्लैट की मालकिन उसको अंदर ही बंधक बनाकर रखती थी। बाहर निकलने पर उसे डंडे और चप्पलों से पीटा जाता था। इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर ने इंदिरापुरम पुलिस को आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


 
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि एक संस्था के कोऑर्डिनेटर की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें