फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: रवि शर्मा हत्याकांड... पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Wed, 25 Jun 2025 03:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
विज्ञापन
Ghaziabad News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

18 जून को मुरादनगर थाने के सामने रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रवि अपने पिता और भाई के साथ घर पर हुई फायरिंग की शिकायत दर्ज कराने थाने आए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गांव मिलक रावली पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। अजय राय ने कहा कि थाना के सामने हत्या कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। पुलिस थाने के गेट पर एक नागरिक की सुरक्षा नहीं कर सकती तो आम जनता कहां जाएगी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मिल्क रावली निवासी रविंद्र शर्मा भाकियू (भानू) में संगठन मंत्री हैं। उनके बेटे रवि शर्मा बुधवार रात करीब 7:45 बजे अपनी दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। गांव में उनकी भतीजियां ऑटो से उतर रहीं थी, जिस कारण रवि ने कार सड़क पर रोक दी। तभी सामने से आ रहे गांव के ही मोन्टी और अजय कुमार उर्फ मिनी के साथ कार रोकने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।

रात करीब 8:45 बजे अजय और मोन्टी ने रवि के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली गेट को आरपार कर गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद रवि, उनके पिता रविंद्र, भाई विकास और अन्य ग्रामीण शिकायत दर्ज कराने मुरादनगर थाने पहुंचे। रात करीब 12 बजे, जब रविंद्र और उनका भाई तहरीर लिख रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने थाने के सामने रवि पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। एक गोली रवि की पीठ में लगी और आरपार हो गई। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। रवि को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें