दिवाली पर पटाखों के धुएं ने गाजियाबाद शहर की हवा को और जहरीला कर दिया। रविवार शाम चार बजे गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 344 दर्ज किया गया था, जो रात में बढ़कर 357 पर पहुंच गया।
पटाखों से निकले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी दिक्कतें हो रही हैं। अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए स्थिति ज्यादा परेशानी भरी हो सकती है।