फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बड़का आरिफपुर में अज्ञात वाहन ने तीन राहगीरों को रौंदा, अधेड़ की मौत; हादसे में दो अन्य घायल

Sun, 08 Nov 2026 08:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी/गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के बड़का आरिफपुर में अज्ञात वाहन ने तीन राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। टक्कर मारकर चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के बड़का आरिफपुर में रविवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय करन सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे करन सिंह (50) पुत्र ज्ञानचंद, रवि कुमार (35) पुत्र राजेश और बालकीशन (36) पुत्र नानक निवासी बड़का आरिफपुर मिस्बापुर से गांव की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। 
Trending Videos

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने करन सिंह को मृत घोषित कर दिया। रवि कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया, जबकि बालकीशन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन

करन सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें