नामचीन कोल्ड ड्रिंक कंपनी की एजेंसी (सीएंडएफ) से एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स सप्लाई होने का मामला पकड़ में आया है। लोगों की शिकायत पर अफसरों ने रविवार को फूड सेफ्टी अफसरों की टीम को छापामारी के लिए भेजा। टीम ने छह सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं और 336 बोतल कोल्ड ड्रिंक्स मौके पर ही नष्ट कराईं। इस संदर्भ में कंपनी के हेडक्वार्टर को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
अफसरों को कोल्ड ड्रिक्स में गड़बड़ी आने की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ लोगों ने स्वाद में बदलाव होने और जी मिचलाने की शिकायत की थी। इसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने रविवार को टीम बनाकर कोल्ड ड्रिंक्स की जांच करने का आदेश दिया था। एफएसओ और सीएफएसओ की टीम ने दोपहर में टी-21 करहैड़ा स्थित केएस ट्रेडर्स पर छापामारी की।
यहां एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स पकड़ी गईं। इनको सप्लाई करने वाले स्टाक में रखा गया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि यह गंभीर अपराध है। कोल्ड ड्रिंक निर्माण के ढाई से तीन माह तक ही प्रयोग किया जा सकता है। पकड़े गए स्टाक की यह अवधि निकल चुकी थी। कोल्ड ड्रिंक्स के दो-दो सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। स्टाक में मिली 336 एक्सपायर बोतलों को नष्ट करा दिया गया है। सैंपल को जांच को भेजा गया है।
साथ ही कंपनी के हेडक्वार्टर को भी रिपोर्ट भेजी गई है। एजेंसी मैनेजर रामकृष्ण ने लिखित में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स मिलना स्वीकार किया है।
...
एजेंसी पर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स रखा हुआ था, लेकिन इसको वापस किया जाना था। इसको सप्लाई नहीं किया जाना था। हमको लोगों की सेहत और अपनी विश्वसनीयता का पूरा ध्यान है। - सुशीला सिंह, एजेंसी मालिक