फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति से विवाद के बाद प्रेमी संग कार में छलक रहे थे जाम, हवा-हवाई रेस्टोरेंट पर जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। थाना मसूरी क्षेत्र के हवा-हवाई रेस्टोरेंट के बाहर शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ कार में शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हो गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर के बिसरख निवासी युवक की शादी इसी साल 9 मार्च को हुई थी। पति का आरोप है कि उसे शुरुआत में ही शक हो गया था, जब पत्नी बिना किसी बात के उससे झगड़ा करने लगी थी। इस बात की सूचना उसने पत्नी के मायके वालों को भी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मायके वालों की ओर से सुनवाई न किए जाने के बाद से ही उसने पत्नी की हरकतों और गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जब पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी मसूरी स्थित हवा-हवाई रेस्टोरेंट के पास मौजूद है, तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गया। वहां उसकी पत्नी एक लग्जरी कार की अगली सीट पर अपने प्रेमी के साथ बैठकर शराब पी रही थी। पति ने जब कार का शीशा खुलवाकर विरोध किया, तो प्रेमी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन

हंगामा होने पर बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। रेस्टोरेंट के सुरक्षा कर्मियों ने भी दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराया। हालांकि, मौके पर पति के परिचितों के पहुंचने से मामला शांत हुआ।
एसीपी सुनील कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पारिवारिक विवाद के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हंगामा करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें