फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाद के बाद दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर चाकू से वार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हुए झगड़े के विरोध में दबंगों ने लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में युवक के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद दबंगों ने युवक के सिर में चाकू से वार किए। चाकू लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। फुरकान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी हितेश से मिलने पास के मंदिर गए थे। तभी काॅलोनी में रहने वाले सोनू त्यागी अपने साथियों नीरज, बादल, शिवा, शिवा का छोटा भाई समेत छह युवकों के साथ वहां पहुंचा।
उन्होंने उनके साथ मारपीट की। उनके विरोध जताने पर उनके सिर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। सोनू त्यागी ने पहले ही उन्हें काॅल कर जान से मारने की धमकी दी थी। करीब चार माह पहले भी दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर तीन हजार रुपये छीन लिए थे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें