फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 24 घंटे बाद फिर जहरीली हुई जिले की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हवा की रफ्तार से शुक्रवार को जहां वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। वहीं हवा के थमते ही चौबीस घंटे के अंतराल में एक्यूआई में 121 अंक की बढ़ोतरी के साथ शहर की हवा फिर से जहरीली हो गई। शनिवार को जनपद का एक्यूआई 298 दर्ज किया गया। वसुंधरा और लोनी की हवा अत्यधिक खराब रही। दोनों स्टेशनों का एक्यूआई 337 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हवा के भरोसे वायु गुणवत्ता सुधार के इंतजार में बैठे अधिकारी खुलेआम सड़कों पर ग्रैप के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियों से अनजान हैं। शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर-11 में नगर निगम द्वारा ही तारकोल जलाकर सड़क निर्माण कराया जा रहा था। इसकी शिकायत लोगों ने सोशल मीडिया पर की थी।
चारों स्टेशनों का हाल

इंदिरापुरम 252

लोनी 337

संजयनगर 268

वसुंधरा 337
कौशांबी डिपो पर कराया पानी का छिड़काव
डिपो पर बसों के संचालन से उड़ने वाली धूल और मिट्टी के कणों से राहत दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से शनिवार को पानी का छिड़काव कराया गया। एआरएम अंशुल भटनागर ने बताया कि डिपो पर धूल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। इसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने शनिवार को यहां पानी का छिड़काव कराया। इससे यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें