फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पानी की बोतल गिरने पर मारपीट, मां-बेटे समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र स्थित वैशाली सेक्टर एक की रहने वाली भारती और उनके 14 वर्षीय बेटे से मारपीट के आरोप में उनके पड़ोसी शिवम, उनकी मां पूनम सिंह और बहन शालिनी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि भारती के बेटे अभीर की वजह से बाइक पर रखी पानी की बोतल गिरने के बाद शिवम ने उसकी पिटाई की। बीच बचाव करने पर उनसे भी मारपीट की गई। यहां तक कि जातिसूचक गाली-गलौज की और मारने की धमकी भी दी गई। 31 अक्तूबर की रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में भारती के पति राजपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा अभीर 14 अक्तूबर की शाम करीब 7:45 बजे गली में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक शिवम की बाइक के सामने आ गया। ब्रेक लगाने की वजह से बाइक पर रखी 20 लीटर पानी की बोतल नीचे गिर गई। आरोप है कि शिवम ने अभीर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। रोने की आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी भारती गली में पहुंचीं तब शिवम की मां पूनम और बहन शालिनी ने उनसे मारपीट की। बाल पकड़कर गली में घसीटते हुए उनकी पत्नी से हाथापाई की। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर मौके पर पुलिस बुलाई। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई।
आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उन्हें जातिसूचक गाली देते हुए मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने 14 अक्तूबर को ही चौकी में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसीपी कार्यालय में शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट का कुछ वीडियो सामने आया है। तहरीर दोनों पक्षों से दी गई थी लेकिन शुरुआती जांच में जातिसूचक गाली-गलौज व शब्दों का आरोप पुष्ट हुआ है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें