फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धरने पर रहे अधिवक्ता, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुधवार को अधिवक्ताओं ने मुख्य धरनास्थल के अलावा परिवार न्यायालय के बाहर भी धरना दिया। अधिवक्ताओं ने अदालत के दूसरे प्रवेश द्वार पर बाइक खड़ी करके रास्ता अवरूद्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस वजह से 12 बजेे के बाद वादकारी व अधिवक्ता अंदर नहीं जा सके। हालांकि, कई लोग इससे पहले ही न्यायालय के अंदर चले गए थे। बाद में किसी तरह वह बाहर आए। अब अधिवक्ताओं ने 14 को आयोजित होने वाली लोक अदालत का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उधर, बुधवार को कोर्ट में पीठासीन अधिकारियों के अलावा जज भी बैठे। पॉक्सो कोर्ट में लोनी के एक मामले में निर्णय भी हुआ। इसके अलावा अन्य अदालतों में भी रूटीन की कार्रवाई चली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये न्यायिक अधिकारियों ने जेल में बंद बंदियों के मुकदमों की सुनवाई की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि समिति ने तय किया कि 14 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें