फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, बेटे के साथ बहन की ससुराल जा रहे थे राजेंद्र कुमार

Wed, 04 Dec 2024 03:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गाजियाबाद के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार (45) पुत्र रामस्वरूप अपने 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु के साथ बाइक पर बहन गुड़िया पत्नी जयवीर की ससुराल गांव कुंवरपुर थाना पालीमुकीमपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गोधा रोड स्थित काली नदी के निकट बाइक सवार पिता-पुत्र को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे दोनोंं गंभीर रूप से घायल हो गए। जेएन मेडिकल कॉलेज में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार (45) पुत्र रामस्वरूप अपने 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु के साथ बाइक पर बहन गुड़िया पत्नी जयवीर की ससुराल गांव कुंवरपुर थाना पालीमुकीमपुर जा रहे थे। मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गोधा रोड पर काली नदी के समीप कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इससे दोनों उछलकर सड़क  पर गिरे और लहूलुहान होकर बेहोश हो गए।

हादसा होते ही राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजने के साथ कैंटर को पकड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ और जाम न लगने पाए, इसलिए तत्काल ही कैंटर को वहां से कोतवाली पहुंचा दिया। जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने घायल पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं से पुलिस ने उनके परिजन को खबर दी तो वह भी शाम के समय अलीगढ़ पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें