फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कचहरी में आज जुटेंगे 22 जिलों के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला जज कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। वकीलों ने 14 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का विरोध करने की चेतावनी दी है। वहीं, जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को 22 जिलों की बार एसोसिएशन के पदाधिकारी कचहरी में जुटेंगे। बैठक में बाद हड़ताल को तेज करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने मंच से एलान किया कि यदि कोई वकील कोर्ट परिसर या राष्ट्रीय लोक अदालत में काम करता दिखा तो उनकी सदस्यता स्थायी रूप से खत्म कर दी जाएगी। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 22 जिलों की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी और वकील हड़ताल में शिरकत करेंगे। धरना स्थल पर ही बैठक की जाएगी और वकीलों से सुझाव लेकर हड़ताल पर चर्चा की जाएगी।



गेट पर डटे वकील, पुलिस परिसर में

जिला जज ने न्यायालय परिसर में वादकारियों के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। जिसके बाद करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी कचहरी और न्यायालय परिसर में तैनात कर दिए गए है। हालांकि न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर वकील धरना दे रहे हैं। पुलिस न्यायालय के अन्य तीन गेटों पर और परिसर में तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें