फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 15.56 लाख का कमीशन हड़पा, बिल्डर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली के युवक ने नगर के एक बिल्डर पर 15.56 लाख रुपये का कमिशन हड़पने का अरोप लगाकर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। कैलाश चंद निवासी जीडी कालोनी मयूर विहार दिल्ली ने बताया कि वह यशोदा एसोसिएट्स में काम करते हैं। वह बैंक से नीलाम होने वाली बिल्डिंग में मरम्मत कार्य कर उसे बेचते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे काम के लिए वह दो प्रतिशत कमीशन बिल्डर से लेते हैं। उन्होंने बताया कि परमजीत गांधी निवासी राजनगर कविनगर ने सात करोड़ 78 लाख रुपये की बुलंदशहर रोड स्थित एक फैक्टरी खरीदी थी। दो प्रतिशत कमीशन 15 लाख 56 हजार रुपये तय हुआ था जो बैनामे के बाद भी नहीं दिया। आरोप है कि परमजीत गांधी ने अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें