फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तहसील मुख्यालय पर जुलूस निकाल अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 को लेकर वकीलों में आक्रोश है। शुक्रवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन मोदीनगर के बैनर तेल तहसील मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी डॉ.पूजा गुप्ता को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष उत्तम त्यागी और सचिव सौरभ मुद्गल के साथ शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ता एकत्रित होकर अधिकारी गलियारे में पहुंचे और अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने विधेयक को वकीलों के अधिकारों के खिलाफ बताया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। अध्यक्ष उत्तम त्यागी ने कहा कि विधेयक वकीलों के अधिकारों पर कुठाराघात है और इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिनियम में न्याय पालिका को अधिवक्ताओं पर कंटेम्प्ट लगाने की असीम शक्ति दी गई है।
विज्ञापन

यदि कोई भी व्यक्ति झूठा प्रार्थना पत्र वकीलों के खिलाफ देता है तो इस पर कार्रवाई कर तीन लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अधिवक्ताओं की हड़ताल पर रोक लगाकर मौलिक अधिकारों का गला घोंटा गया है। अधिवक्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पर पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अनिल चौधरी, राजकुमार चौधरी, अरमदीप नेहरा, धीरज कौशिक, ओम त्यागी, दयाराम गौतम, राजकुमार त्यागी, रविन्द्र चौधरी व सृष्टि जैन समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें