फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में रुद्राभिषेक लिए एडवांस बुकिंग

Sat, 30 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
धा‌र्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रावण मास में डमरूधर भगवान शिवशंकर की पूजा और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। दूधेश्वरनाथ मंदिर में एक-एक दिन में चार-चार रुद्राभिषेक की बुकिंग हो चुकी है। इसके साथ ही अब नए लोगों के रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं। मंदिर के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी ने बताया कि भक्त सौभाग्य, विद्या, बुद्धि की कामना कर शिव का अभिषेक करें तो कामना की पूर्ति होती है।
विज्ञापन


मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष पूजन विधि:
पंडित सुरेंद्र शुक्ल ने बताया कि वैसे तो भक्त श्रावण मास में भगवान शिव की स्तुति करें तो पुण्य मिलता है, लेकिन किसी खास मनोकामना सिद्धि के लिए भक्त रुद्राभिषेक करें तो विशेष फल मिलता है। -
- कालसर्प दोष और पितृ दोष के लिए जपें ‘ऊं मुक्तेश्वराय नम:’
- संतान प्राप्ति के लिए गंगाजल से रुद्राभिषेक
- धन प्राप्ति के लिए स्फटिक शिवलिंग पर दूध से रुद्राभिषेक करें।
- पूर्ण आयु के लिए गाय के घी से रुद्राभिषेक करें।
- धन और यश के लिए स्फटिक के श्रीयंत्र पर गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।
- मकान की प्राप्ति के लिए शहद से रुद्राभिषेक करें।
- स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए कच्चे दूध व गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।

दुधिया रोशनी से नहाया दूधेश्वरनाथ मंदिर:
कांवड़ और जलाभिषेक को लेकर दूधेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर परिसर से लेकर मंदिर मार्ग को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा दिया गया है। भक्त कतार में भगवान आशुतोष के दर्शन करें इसके लिए बैरिकेडिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन


महंत नारायण गिरि ने बताया कि जलाभिषेक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस, महिला कांस्टेबल सहित मंदिर के वालंटियर्स तैनात कर दिए गए हैं। मंदिर में पुलिस कैंप बना है इसके साथ ही वाच टॉवर भी बनाया गया है।

 एमएमजी में शुरू हुआ भंडारा
जिला अस्पताल में शुक्रवार से कांवड़ियों के लिए भंडारे का शुभारंभ हुआ। सुबह पूजा-अर्चना के बाद भंडारे की शुरूआत हुई। सुबह दस बजे से रात तक यह भंडारा लगा रहा, जिसमें सैकड़ों भक्तों और मरीजों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

यह भंडारा अस्पताल के सभी स्टाफ के सहयोग से लगाया गया है। आयोजक राजपाल सिंह नागर ने बताया कि पिछले कई साल से अस्पताल में भंडारा लगाया जा रहा है। भंडारा एक अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें