फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमएमएच कॉलेज में 332 सीटों पर हुए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्नातक में पहली वरीयता सूची के दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। एमएमएच कॉलेज में बीकॉम में 107, बीए में 102, बीएससी गणित में 71 व बीएसी बायो में 52 विद्यार्थियों का दाखिला कन्फर्म हो गया है। अभी दाखिले 18 अगस्त तक चलेंगे। इसलिए पहली वरीयता सूची में 20 फीसदी सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शंभुदयाल पीजी कॉलेज में बीए में 35 व बीकॉम में केवल दो दाखिले हुए हैं। हालांकि पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की समस्या बरकरार है। इसको लेकर यूनिवर्सिटी में शिकायत दर्ज कराई गई है। एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ.भीष्म कपूर ने बताया कि ऑफर लेटर में गलत जानकारी होने की कुछ शिकायतें आई हैं। अभी 18 अगस्त तक पहली वरीयता सूची के दाखिले चलेंगे। इस संबंध में यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा गया है। दूसरी वरीयता सूची 20 अगस्त के बाद जारी हो सकती है।
सीट वापसी का मौका खत्म
यूपी पॉलिटेक्निक में 5वें चरण के दाखिले की प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को छात्रों ने सीट वापसी की। केवल तीन विद्यार्थी ही सीट वापस कराने पहुंचे। शेष विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई शुरू कर दी। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ.जानबेग लोनी ने बताया कि राजकीय कॉलेज में सभी सीटें भर चुकी हैं। एक दो ब्रांच में सीट वापसी के कारण सीट रिक्त रह गई है तो उनको भरने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से नए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें