फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक की गाड़ी में लिफ्ट देने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

नंदग्राम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह देहरादून जाने के लिए मेरठ रोड पर बस का इंतजार कर रहे जनपद हापुड़ में रहने वाले रवि कुमार से बाइक सवारों ने 50 हजार रुपये ठग लिए। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें बैंक की गाड़ी में लिफ्ट देने का झांसा दिया और एक बैंक के सामने बाइक खड़ी कर सामान और कागज स्कैन होने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जनपद हापुड़ के कस्बा धौलाना गांव हसनपुर लोढ़ा निवासी रवि कुमार बुधवार को देहरादून जाना था। रवि कुमार के मुताबिक वह सुबह साढ़े पांच बजे मेरठ रोड पर बस के इंतजार में खड़े थे। वहां उनके पास एक व्यक्ति आया और करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसी बीच एक बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचा और देहरादून का रास्ता पूछा। रवि कुमार के साथ खड़े युवक ने बाइक सवार को बताया कि वह दोनों भी देहरादून जाएंगे। बाइक सवार ने बताया कि कुछ दूर ही उनकी बैंक की गाड़ी खड़ी है। तीनों उसी गाड़ी से चलेंगे किराया भी कम देना होगा। ऐसे में तीनों बाइक पर सवार होकर चल दिए। आरोप है कि बाइक सवार ने कैनरा बैंक के पास बाइक रोक ली और बताया कि उनके पास जो भी सामान है वह स्कैन कराना होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की गाड़ी में सीसीटीवी लगे होते हैं। रवि कुमार और दूसरे व्यक्ति ने बाइक सवार को बैग और नकदी दे दी। रवि कुमार का आरोप है कि कपडों से भरा बैग और 50 हजार रुपये लेकर बाइक सवार भाग गया। कुछ देर बाद उसके पास मौजूद युवक भी बहाना बनाकर चला गया। रवि कुमार को ठगी का एहसास हुआ और डायल 112 पर कॉल की। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोनों को बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें