फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: क्वारंटीन सेंटर में भेजे गए हरियाणा से लाए गए 46 मजदूर

Sat, 25 Apr 2020 07:53 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
थर्मल स्कैनिंग (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा से छात्रों को बुलंदशहर लाने के बाद अब हरियाणा में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी हरियाणा से आने वाली रोडवेज बस का इंतजार नए बस अड्डे पर करते दिखे। 

विज्ञापन


पहले दो बसों में 46 श्रमिकों को जनपद में लाया गया है। बाकियों को वापस लाने की प्रक्रिया भी देर रात तक जारी रही। शासन ने जिला प्रशासन को 116 श्रमिकों को जनपद में भेजने की बात कही है। शनिवार दोपहर दो बसों में 46 श्रमिक हाइवे स्थित नए बस अड्डे पर पहुंचे। 

जहां एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ राघवेंद्र मिश्रा और एआरएमओ धीरज पंवार आदि के नेतृत्व में इन श्रमिकों की थर्मल स्कैनिंग की गई। इसके साथ ही नगर के सभी आश्रय स्थल में भीड़ होने के कारण इन श्रमिकों को स्याना में क्वारंटीन किया गया है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद इन्हें घर पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें