फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: चार जमाती समेत 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Sat, 25 Apr 2020 07:51 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन से बुलंदशहर के बुगरासी आए चार और जमाती कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं, इनके संपर्क में आए छह लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी 10 नए मामले बुगरासी क्षेत्र के ही हैं। इन नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 हो गई है। 

विज्ञापन


इससे जनपद में हड़कंप मच गया है। शनिवार को नोएडा लैब से आई 93 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट में से 10 में कोरोना पॉजिटिव निकलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 10 में चार तब्लीगी जमात में भाग लेकर बुगरासी आए थे। साथ ही इनके संपर्क में आने से छह और लोगों में कोरोना संक्रमण निकला है। 

कुछ दिनों पहले ही इन सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इन 10 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर में रखा था। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि उड़ीसा निवासी चारों जमाती डिबाई के एक क्वारंटीन सेंटर में रखे गए थे। 
विज्ञापन


इसके साथ छह लोकल मरीजों को चिट्टा स्थित जेपी अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों के सैंपल रिपीट किए गए हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र को पूर्व में ही जिला प्रशासन द्वारा सील किया जा चुका है। 

सभी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाकर उन्हें भी क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं, संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ ही घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें