फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या का समाधान कराए प्रशासन नहीं तो होगा आंदाेलन : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। अब लंबा वक्त हो चुका है। किसानों को प्रशासन कमजोर समझने की भूल न करे। आश्वासन का समय अब निकल चुका है या तो समस्या का समाधान प्रशासन निकाले, अन्यथा किसान आंदोलन करेंगे और प्रशासन किसानों को रोक नहीं सकेगा।
विज्ञापन

यह बात भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार दोपहर को काजीपुरा में पार्षद आनंद चौधरी के आवास पर कही। उन्होंने कहा कि देश में चारों तरफ किसान दुखी हैं। सरकार किसानों की जमीन जबरन छीन रही है। जब किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहता तो उस पर कब्जा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होना पड़ेगा। सरकार और अफसर बिखराव का फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर उनकी अफसरों से वार्ता हुई है।
यदि इनका समाधान अफसर कराने में असफल रहते हैं तो आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। आनंद चौधरी ने राकेश टिकैत को बताया कि काजीपुरा गांव की जमीन पर बिल्डर जबरन कब्जा कर रहा है। अफसरों की मिलीभगत से यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में डीएम से वार्ता कर समाधान कराने की बात कही। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, रामगोपाल, जयकुमार मलिक, रामकुमार चौधरी, अनुज चौधरी, सचिन मुखिया, सतीश आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें