फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ड्राई फ्रूट्स कारोबारी के घर में एसी कंप्रेशर फटने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मेन के विक्रम एन्कलेव निवासी ड्राई फ्रूट्स कारोबारी जगदीश गुर्जर के मकान में 12 जुलाई की दोपहर तेज धमाके के साथ अचानक आग लग गई। हादसा एसी का कंप्रेशर फटने की वजह से हुआ। कारोबारी के परिवार को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और आग बुझाने का काम किया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कूलिंग का काम करते हुए धुएं को खत्म किया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद रवि भाटी ने बताया कि रविवार दोपहर व्यापारी जगदीश और उनका पूरा परिवार घर में था। अचानक पहली मंजिल पर लगी एसी का कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फटा। आवाज सुनते ही पूरा परिवार बाहर निकला तब आग की लपटें देखी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। स्थानीय पार्षद ने बताया कि उन्होंने अग्निशमन उपकरण मंगाते हुए कुछ लोगों को पहली मंजिल पर भेजा और पानी भी डलवाया। दमकल के पहुंचने तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी। हालांकि धुआं पूरे घर में भर चुका था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दमकल टीम ने कूलिंग का काम किया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें