फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली चोरों पर कार्रवाई, दो मीटर जब्त, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार को मोदीनगर-2 उपखंड में एक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो परिसरों में लगे विद्युत मीटरों में छेड़छाड़ पाई गई। टीम ने मौके पर ही दोनों मीटर जब्त कर लिए।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार को घर-घर जाकर विद्युत संयोजनों और मीटरों की गहनता से जांच की। जांच के क्रम में दो परिसरों में लगे विद्युत मीटर संदिग्ध पाए गए। टीम ने तुरंत इन संदिग्ध मीटरों को खोलकर तकनीकी जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि मीटरों के साथ छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। विभाग ने दोनों मीटरों को तत्काल जब्त कर लिया। उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार से मीटरों से छेड़छाड़ करना गैरकानूनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें