फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : कोचिंग बंदकर भागे 40 संचालक, 6 अन्य को नोटिस

विज्ञापन
कोचिंग सेंटर सील करती पुलिस की टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गाजियाबाद/ साहिबाबाद। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले कोचिंग सेंटरों पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और दमकल विभाग की कार्रवाई जारी है। इस सघन जांच अभियान का असर भी दिखने लगा है। कार्रवाई के डर से करीब 40 कोचिंग सेंटरों के संचालकों ने शुक्रवार को अपने संस्थानों पर ताले लगा दिए। इस बीच दमकल विभाग ने 12 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। इनमें से छह संस्थानों को गंभीर खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान संस्थानों में कई सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। अधिकांश भवनों में केवल एक ही सीढ़ी थी और उसके पास एसी की आउटडोर यूनिट या बिजली के पैनल लगे मिले। ऑटोमैटिग गेट लगा था और सुरक्षित निकास नहीं मिला। कहीं रास्ता सिर्फ दो फीट का मिला। पुस्तकालयों की खिड़कियां बंद थीं, अग्निशमन उपकरण खराब हालत में मिले और कर्मचारियों को उनका इस्तेमाल तक नहीं आता था।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि कार्रवाई के डर से 40 से अधिक कोचिंग सेंटर फिलहाल बंद हो चुके हैं। उनकी निगरानी केे लिए टीम बनाई गई है। पिछले चार दिनों में 67 प्रतिष्ठानों को सील किया गया है, जबकि 121 को नोटिस जारी किए जा चुके हैं साथ ही यह सूची आगे की कार्रवाई के लिए जीडीए को भेज दी गई है।
विज्ञापन

समन्वय की कमी से धीमी पड़ी कार्रवाई : दमकल विभाग और जीडीए अलग-अलग अभियान चला रहे हैं। शुक्रवार को भी दमकल विभाग को कई कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में गंभीर कमियां मिलीं, लेकिन सील करने का अधिकार नहीं होने के कारण टीम छह संस्थानों को केवल नोटिस देकर लौट आई।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि 15 मीटर से कम ऊंचाई वाली इमारतों को सील करने का अधिकार जीडीए के पास है। संयुक्त कार्रवाई के लिए जीडीए को पत्र भेजा गया है। वहीं, जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने कहा कि दमकल विभाग से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

इन पर होगी कार्रवाई
लक्ष्य लाइब्रेरी वसुंधरा, मैसर्स ग्रेवटॉन क्लासिस वसुंधरा, के.एस. कम्प्युटर क्लासेज बृजविहार, मैसर्स एकलव्य दा लाईब्रेरी वसुंधरा, मैसर्स ज्ञान लाईब्रेरी वसुंधरा, दिशा केमिस्ट्री क्लासेज राजेंद्र नगर साहिबाबाद, मैसर्स एसआरजी लाईब्रेरी वसुंधरा, अबाकस क्लासेज एवं एडवांटेज एकेडमी राजेन्द्र नगर, एसआरजी लाईब्रेजी साहिबाबाद, दैनिक लाईब्रेरी श्यामपार्क एक्सटेंशन, अरिहंत लाईब्रेरी शालीमार गार्डन, बालाजी लाइब्रेरी लाजपतनगर, आरडीसी राजनगर स्थित विद्या मंदिर क्लासेस, फ्रेंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर हॉस्टेस ट्रेनिंग, विद्या ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस, पसे कोचिंग इंस्टीट्यूटी, मनन लाइब्रेरी, रैकिफाई एकाडेमी, टॉप रैंकर्स, आस्था डिफेंस एकेडमी आकाश नगर मंसूरी, मोदीनगर के हनी क्लासेज, चैस लाईब्रेरी, एसप्रेन्ट लाईब्रेरी, अमेरिकन इंस्टीटयूट ऑफ इंग्लिस, शुभ उदय लाईब्रेरी, स्टार कंप्यूटर इंस्टीटयूट, मुरादनगर स्थित वर्धा लाईब्रेरी, आरके लाईब्रेरी, ब्राईट फ्यूचर लाईब्रेरी, इनहैंस एकेडमी, अमेरिकन इंस्टीटयूट ऑफ इंग्लिस लैंग्वेज, टेकवर्ड एजूकेशन हब, बेन्र डिस्कवरी लाईब्रेरी लोनी, विनायक कोचिंग लोनी, आईएमएस कोचिंग सेंटर आरडीसी, भोपुरा स्थित पाठशाला लाईब्रेरी, शिव क्लासेज, रीडिंग ट्री एकेडमी, क्वांटम क्लासेज, विक्टर एकेडमी साहिबाबाद, शेयर एजुकेशन डीएलएफ और शालीमार गार्डन साहिबाबाद स्थित सोलिटयूड लाईब्रेरी, पीयूश एकेडमी, ब्रेविया एकाडेमी, नटराज स्टडी, दिव्यांश एकाडेंमी, मैट्रिक्स एकेडमी, आर.एस. लाईब्रेरी, डेफोडिल्स लाईब्रेरी, एम लाईब्रेरी साहिबाबाद व कृष्णा लाईब्रेरी मोदीनगर, लॉप्रेप टयूटोरियल आरडीसी, हेमंत क्लासिस शास्त्रीनगर, सतीष कुमार फिजिक्स क्लासिक शास्त्रीनगर, विनीत कामर्स क्लासिस शास्त्रीनगर, ऑरेंज एकेडमी दिलशाद एक्सटेंशन, ज्योति लाईब्रेरी टीलामोड, आयुश इंस्टीट्यूट दिलशाद एक्सटेंशन, परिस्कार लाईब्रेरी इन्द्रप्रस्थ आवासीय योजना, महादेव लाईब्रेरी अफजलपुर रोड, मां भगवती लाइब्रेरी भारत सिटी, दैनिक लाईब्रेरी डी मार्ट, दिव्या कोचिंग सेंटर लोनी, श्याम लाईब्रेरी मोदीनगर, जीडी गोयंका हेल्थ केयर एकाडेमी मोरटा दुर्गा लाईब्रेरी संजयनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें