फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सास-पत्नी के हत्यारे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में बताई चौंकाने वाली वजह

Tue, 01 Mar 2022 05:29 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

मृतक सोनू कुमार ने 27 फरवरी को उत्तराखंड में गृहकलेश में अपनी पत्नी और सास की हत्या कर बच्चों को अपनी बहन के यहां छोड़कर फरार हो गया था। उत्तराखंड पुलिस अपने तंत्र की सूचना पर आरोपी की हरिद्वार में तलाश कर रही थी, लेकिन इस बीच आरोपी ने गाजियाबाद में आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सास-पत्नी की हत्या करने वाला ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सास और पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक ने गाजियाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को मृतक का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें इस मामले के पीछे अपनी साली को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी है। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही उत्तराखंड पुलिस उसकी तलाश में थी।

विज्ञापन


27 फरवरी को पत्नी व सास को उतारा था मौत के घाट
मृतक सोनू कुमार ने 27 फरवरी को उत्तराखंड में गृहकलेश में अपनी पत्नी और सास की हत्या कर बच्चों को अपनी बहन के यहां छोड़कर फरार हो गया था। उत्तराखंड पुलिस अपने तंत्र की सूचना पर आरोपी की हरिद्वार में तलाश कर रही थी, लेकिन इस बीच आरोपी ने गाजियाबाद में आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इस पूरे मामले में मृतक सोनू ने अपनी साली को जिम्मेदार ठहराया है।

अवैध संबंध में की थी हत्या
जानकारी के मुताबिक, युवक ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद घर का ताला लगाकर वह अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया था। मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल नाथ उर्फ सोनूनाथ की पहली पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। उसने उससे तलाक ले लिया था।
विज्ञापन


आठ साल पहले किया था प्रेम विवाह 
आठ वर्ष पूर्व सोनू नाथ ने टांडा गांव अफजल ठाकुरद्वारा निवासी निशु से प्रेम विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी से हुई बेटी स्तुति नौ वर्ष उनके साथ ही रहती थी। नीशु से उसके दो बेटे ओम और स्पर्श है। आरोप है कि सोनूनाथ अक्सर लड़कियों को घर पर लाता रहता था। उसकी पत्नी निशु इस पर एतराज करती थी। लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

सास-पत्नी की पाटल मारकर उतारा था मौत के घाट
कुछ दिन पहले उसकी पत्नी जब किसी काम से बाजार गई थी। तब सोनू फिर एक युवती को घर लाया था। इस पर दोनों की काफी लड़ाई झगड़ा और मारपीट हुई थी। इसके बाद निशु अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि देर रात को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद सब सो गए थे। सुबह जब सब सोए हुए थे तो उसने अपनी पत्नी और सास की पाटल मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें