एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बॉर्डर थाना क्षेत्र के कॉलोनी में 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोसी करीब तीन माह से उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाया तो घटना का पता चला।
इस घटना में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर परिवार के घर पहुंचे थे और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसीपी ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम सेवा धाम इलाके में चेकिंग कर रही थी। सभी स्कूटी से संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस में मुठभेड़ के बाद स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिराज बताया है। सिराज ने पड़ोसी किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात कबूली है।