फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। हिसाली रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। महिला के भाई ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बहन की हत्या की आशंका जताई है। मामले में एक नाबालिग बच्ची के बयान ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र निवासी संदीप कुमार ने तहरीर दी है कि 12 साल पहले उसकी बहन सोनिया की शादी चरथावल निवासी युवक के साथ हुई थी। सोनिया की दो बेटियां हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, देवर, जेठानी और सास उसे प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में पूर्व में एक मुकदमा भी दर्ज हुआ था, जिसमें समझौता होने के बाद करीब नौ-दस महीने पहले सोनिया को दोबारा ससुराल भेज दिया गया था।
संदीप का आरोप है कि कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में फिर से सोनिया का उत्पीड़न शुरू हो गया। काफी समय तक संपर्क न होने पर वह एक जून को बहन के ससुराल पहुंचे, जहां सोनिया नहीं मिली। घर में उसका कोई सामान भी मौजूद नहीं था। तहरीर के अनुसार संदीप का कहना है कि उन्होंने अपनी 10 वर्षीय भांजी माही से उसकी मां के बारे में पूछा तो बच्ची ने चौंकाने वाला दावा किया। बच्ची ने बताया कि उसके पिता और चाचा ने उसकी मां को रस्सी से बांधकर मार डाला और बाद में शव को कट्टे में रखकर कहीं ले गए। बच्ची ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी गई थी। महिला के भाई ने पति, उसके भाइयों, उनकी पत्नियों एवं सास पर हत्या की आशंका जताते हुए बहन का पता लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दोनों बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है। एसीपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी बिंदुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें