फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आम के तीन पेड़ काटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में आम के बाग में तीन पेड़ काटने के आरोप में वन विभाग के दरोगा ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित मामले में जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि वन दरोगा शब्बाबुल हसन ने बाग मालिक महेश और लकड़ी ठेकेदार नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि 17 अक्तूबर की शाम को सूचना मिली कि गांव सालारपुर में आम के पेड़ों का अवैध कटान हो रहा है। वन दरोगा शब्बाबुल हसन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आम के तीन पेड़ कटे मिले। आसपास पूछताछ में बाग मालिक महेश निवासी सालारपुर और लकड़ी ठेकेदार नफीस निवासी पलवाड़ा के नाम सामने आए। जिन पर आरोप है कि पेड़ों का कटान वन विभाग की अनुमति के बिना कराया गया। वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि वन विभाग ने वृक्ष संरक्षण अधिनियम और अभिवहन नियमावली की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि थाना पुलिस की तरफ से मामले में जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें