फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धौलाना में युवक पर फावड़े से जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में रास्ते में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज कुछ युवकों ने कार्यालय में घुसकर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेड़ा गांव निवासी हिमांशु तोमर शुक्रवार सुबह पिलखुवा मार्ग स्थित क्राउन प्लाजा के पास मामा-भांजा पीर वाले रास्ते पर अपने कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान रास्ते में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने से आवागमन बाधित हो रहा था। हिमांशु ने इसका विरोध किया, जिस पर खनन कार्य से जुड़े कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई।
परिजनों का आरोप है कि कुछ देर बाद ककराना और बझैड़ा खुर्द के कुछ युवक हिमांशु के कार्यालय पहुंचे और उस पर लाठी-डंडों तथा फावड़े से हमला कर दिया। हमले में हिमांशु के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें