फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएमई पर हादसा, कांवड़िये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर मणिपाल अस्पताल के सामने शनिवार की रात को वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार कांवड़िये की मौत हो गई। कांवड़िये की पहचान दिल्ली के गोविंदपुरी निवासी ज्योतिष पात्रा के रूप में हुई है। कविनगर पुलिस ने इस मामले में सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है
विज्ञापन

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ज्योतिष पात्रा दिल्ली से अपने साथियों के साथ मुरादनगर गंगनहर स्थित छोटा हरिद्वार पर स्नान के लिए निकला था। वहां से उनको गंगाजल लेकर शिवरात्रि के दिन वापस लौटना था। रात को वह दिल्ली से चले तो उनके साथी एनएच पर आ गए, जबकि वह भटक कर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। यहां से उनको उतारने का रास्ता नहीं मिला। जांच में पता चला है कि ज्योतिष ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। उसकी पहचान के लिए डीएमई पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज से ही पता चला है कि ज्योतिष ने कई बार एक्सप्रेसवे से उतरने के लिए स्कूटी रोकी। घटना के दौरान उनकी स्कूटी चल ही रही थी तभी तेज गति से आए वाहन ने उनको पीछे से टक्कर मार दी।
27 जनवरी को हुआ हादसा, अब दर्ज कराई रिपोर्ट
मसूरी। अंडरपास के निकट हादसे में हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी विपिन कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को उनके पिता उदयभान गाजियाबाद किसी काम से आए थे। मसूरी अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ई-रिक्शा में मारी टक्कर, घायल
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में सम्राट चौक के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा चालक सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। मामले में ई-रिक्शा चालक की सास विमला देवी ने कार चालक आर्य मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजयनगर के प्रताप विहार निवासी विमला देवी ने बताया कि उनके दामाद शिवम 13 फरवरी को ई-रिक्शा लेकर सम्राट चौक पर खड़े थे। इसी दौरान एक कार ने पीछे से आकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह ई-रिक्शा से नीचे गिर गए और सिर, नाक व अन्य जगह काफी गंभीर चोट आई है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें