फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में हादसा: रॉन्ग साइड आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, दो घायल

Mon, 23 Nov 2026 09:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में  दिल्ली-मेरठ मार्ग पर फफराना कट के समीप सोमवार सुबह विपरीत दिशा से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में  दिल्ली-मेरठ मार्ग पर फफराना कट के समीप सोमवार सुबह विपरीत दिशा से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार भिजवाकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन



दिल्ली स्थित शालीमार बाग के रहने वाले गौरव ने बताया कि वह अपने साथी हिमांशु  के साथ सोमवार सुबह कार से हस्तिनापुर जा रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी मंदिर से आगे फफराना कट के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही गन्ने से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव का आरोप है कि टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर बेहद जर्जर अवस्था में था और चालक जर्जर ट्रैक्टर को तेजी से दौड़ा रहा था। उन्होंने शोर भी मचाया मगर चालक ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर सका। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और  ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। घायल कार सवार गौरव और हिमांशु को उपचार के लिए गोविंदपुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाा । एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें