फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: डीएमई पर स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत; पैदल एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे तीनों

Mon, 23 Nov 2026 12:33 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा सुबह करीब 10:30 बजे एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। तीन लोग एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। मरने वालों की पहचान हरलाल (55), उनकी पत्नी गुड्डो (50) और बेटे तेजवीर (21) के रूप में हुई है। हरलाल तीन दिन पहले अपने रिश्तेदार नरेश कुमार के घर बेटी की शादी में शामिल होने पत्नी और बेटे के साथ बागू आए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ही परिवार की तीन जिंदगियां छीन लीं। बागू के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर पैदल एक्सप्रेसवे पार कर रहे दंपती और उनके जवान बेटे को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के गांव धेगांव निवासी हरलाल (55), उनकी पत्नी गुड्डो (50) और बेटे तेजवीर (21) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 10:30 बजे क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुआ। हरलाल तीन दिन पहले अपने रिश्तेदार नरेश कुमार के घर बेटी की शादी में शामिल होने पत्नी और बेटे के साथ बागू आए थे। नरेश कुमार की बेटी प्रियंका की शादी 21 नवंबर को हुई थी। सोमवार को तीनों को पलवल जाने के लिए ईएमयू ट्रेन पकड़नी थी। इसके लिए वे रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे।

नरेश कुमार के मुताबिक, बागू के पास एक्सप्रेसवे पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां मातम पसरा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो कब्जे में ले ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें