फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे में कार्यरत महिला से की गाली-गलौज, पिस्टल दिखाकर धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में रेलवे में कार्यरत सपना शर्मा को जबरन रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्होंने वहां से निकलने का प्रयास किया तो जाम लग गया। इसके बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में विजयपाल मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सपना शर्मा का कहना है कि वह रेलवे में कार्यरत है। उनकी तैनाती गाजियाबाद में है। 18 मई की दोपहर वह कार से घर जा रही थीं। नंदग्राम रोड के पास पहुंची तो विजयनगर निवासी विजयपाल बाइक से आया और उनकी कार जबरन रुकवा ली। कार रुकवाने के बाद वह गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने पिस्टल दिखाते हुए मारने की धमकी दी। सपना का कहना है कि विजयपाल भी रेलवे में नौकरी करता है। वह हाल में दिल्ली निजामुद्दीन पर खालसी है।
पहले वह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यरत था। आरोप है कि वह महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। उन्हें भी वह अपने जाल में फंसाना चाह रहा था। पूर्व में वह स्टाफ की कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। उसकी हरकतों को देखते हुए उसका ट्रांसफर दिल्ली निजामुद्दीन कर दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें