फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा डालने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ स्थित कोयल एनक्लेव सोसायटी में खाली पड़ी जमीन पर नगर निगम की ओर से लगातार कूड़ा डाले जाने से लोगों में नाराजगी है। पिछले करीब छह माह से ट्रैक्टर के जरिए निगम कर्मचारी इस जमीन पर कूड़ा डाल रहे हैं। इससे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों व बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गगन विहार कॉलोनी और कोयल एनक्लेव सोसायटी के बीच की मुख्य सड़क के पास जीडीए की खाली जमीन पर लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। यहां रहने वाले अनिल चौहान का आरोप है कि खाली पड़े प्लॉट को अस्थायी कूड़ा घर बना दिया गया है। नगर निगम लगातार यहां कूड़ा डलवा रहा है। इसके चलते इलाके में गंदगी का अंबार लग चुका है। सोसायटी के लोगों ने बताया कि पहले यहां हरा-भरा खाली मैदान था। इसे अब निगम ने अस्थायी कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें