फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: फार्म हाउस में 25 फुट ऊपर से गिरे तीन युवक, एक की हुई मौत; दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 22 Sep 2024 09:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादगढ़ी में एक फार्म हाउस में रिनोवेशन का काम करने के दौरान शनिवार रात तीन युवक 25 फुट ऊपर से गिर गए। घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादगढ़ी में एक फार्म हाउस में रिनोवेशन का काम करने के दौरान शनिवार रात तीन युवक 25 फुट ऊपर से गिर गए। घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर अतुल ठाकुर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि पवन और एक अन्य कर्मचारी का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नवंबर महीने में फार्म हाउस की नई तरीके से शुरुआत होनी है। ऐसे में उसे रिनोवेट करने का काम चल रहा है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों से शिकायत देने के लिए कहा गया है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें