फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाई के धक्का मारने से गिरे युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क बंसल चौक के पास भाई के धक्का मारने से गिरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बदायूं के सारी पक्का बाग की रहने वाली अंवारी पत्नी शेखर उर्फ जलालुद्दीन अपने दो बेटे प्रवेश और जावेद के साथ लोनी के राम पार्क कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके दोनों बेटे नशे के आदी हैं। बृहस्पतिवार रात दोनों घर में नशा कर रहे थे। इस दौरान घरेलू बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान परवेज ने अपने छोटे भाई जावेद को जोर से धक्का मार दिया।
धक्का लगने पर जावेद का सिर वहां पड़े पत्थर पर लग गया, जिससे उसके सिर में खून निकल गया। उन्होंने जावेद को लोनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जावेद को दिल्ली के जीटीवी अस्पताल में रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान जावेद की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जावेद की मौत के बाद अंवारी ने ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर परवेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें