फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: साफ सफाई को लेकर हुए विवाद में युवक को घर में घुसकर गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 06 Oct 2026 02:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गांव डबाना के रहने वाले आकाश राठी ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके बड़े भाई राजू का साफ सफाई को लेकर रिश्तेदार से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने हथियारों से लेस अपने साथियों के साथ घर में घुसकर राजू पर फायरिंग कर दी। राजू को दो गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी के गांव डबाना गांव में मंगलवार सुबह साफ सफाई को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर युवक राजू को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल राजू को निवोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल हैं।
विज्ञापन


गांव डबाना के रहने वाले आकाश राठी ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके बड़े भाई राजू का साफ सफाई को लेकर रिश्तेदार से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी पक्ष ने हथियारों से लेस अपने साथियों के साथ घर में घुसकर राजू पर फायरिंग कर दी। राजू को दो गोलियां लगी हैं। राजू ने हिम्मत दिखा एक आरोपी पकड़ लिया और उससे तमंचा छीन लिया। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार हवा में लहराते हुए भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।  दिनदहाड़े हुई फायरिंग से गांव में डर का माहौल है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि घायल राजू की हालत खतरे से बाहर हैं। आरोपियों को पकडने के लिए टीमे दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें