गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने के सामने फ्लाईओवर पर कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर लेकर भाग गया।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे फ्लाई ओवर से उतरने के दौरान हादसा हुआ। मृतक की पहचान देवेंद्र (45) पुत्र मोहनलाल निवासी 16 नंबर फाटक गली नंबर 4, मोदीनगर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र गार्गी अस्पताल की एम्बुलेंस का चालक था। ड्यूटी खत्म होने पर वह स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे।