फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर युवक को पीटा,चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर युवक वसीम की बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा के रहने वाले वसीम ने बताया कि गांव निवासी कुछ दबंग किसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखते है। बताया कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह अपने घर पर थे। आरोप है कि तभी आरोपी कलीम जबरन उनके घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। आरोपी तब भीड़ जमा होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ घंटे बाद आरोपी अपने तीन साथियाें के साथ दोबारा वहां आया और गाली गलौंज करते हुए वसीम की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने घटना की शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अपने को घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार कलीम,नदीम,भूरा और हामिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें