फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर में मूर्ति विसर्जन करने आया युवक नहर के गहरे पानी में डूब गया। एनडीआएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

दिल्ली के थाना आनंद विहार की कड़कड़ डूमा कॉलोनी निवासी पवन राय(40) पुत्र चंद्रकांत राय अपने दोस्त के साथ शुत्रघ्न मिश्रा निवासी विश्वास नगर दिल्ली के साथ सोमवार को करीब सात बजे मुरादनगर स्थित गंगनहर में मूर्ति विसर्जन करने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि पवन राय मूर्ति विसर्जन करने के लिए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। खुद को गहरे पानी में डूबता देख उन्होने शोर मचाया। शोर सुन घाट पर मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन

सूचना पर थानाप्रभारी अंकित कुमार पुलिस फोर्स के साथ गंगनहर घाट पहुंचे और निजी गोताखोरों से युवक की तलाश कराई, काफी तलाश के बाद भी पवन राय का पता नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह से शाम तक एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें